फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 52 अपात्रों ने राशन कार्ड किया सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अपात्र राशन कार्डधारक अपना कार्ड सरेंडर कर दें ताकि पात्रों का राशन कार्ड बनवाया जा सके। जिलापूर्ति अधिकारी उमेश मिश्र ने बताया कि अब तक 52 लोगों ने राशन कार्ड सरेंडर किया है। 2013 में खाद्य सुरक्षा कानून के पात्रों के नियम बनाए गए हैं उनका कार्ड पहले बनेगा। इसके लिए अपात्रों को कार्ड सरेंडर करना होगा। क्योंकि वाराणसी शहर का लक्ष्य पूरा हो चुका है। ऐसी स्थिति में नया कार्ड नहीं बनाया जा सकता है। पहले जो पात्र थे बाद में उनके घर किसी की नौकरी लग गई तो वे अब अपात्र की श्रेणी से बाहर हैं। ऐसे लोगों के सरेंडर कार्डों को पात्रों को दिया जाएगा। पहले चरण में जो अति निर्धन लोग हैं उनका कार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें