कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में टिकट निरीक्षकों की ओर से सेवानिवृत्त टिकट निरीक्षक रत्ना श्रीवास्तव, अशोक तिवारी की सेवानिवृत्ति के बाद उनको विदाई दी। मुख्य टिकट निरीक्षक (इंचार्ज) कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य टिकट निरीक्षक जनार्दन सिंह ने अपने सहयोगियों की सेवा के दौरान किए कार्यों की सराहना की। इस दौरान एसके पांडेय, महेश यादव और श्याम बिहारी यादव को पीसीसीएम अवाॅर्ड मिलने पर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान प्रवीन कुमार, संजय सिंह, राजेश तिवारी, पवन सिंह मौजूद रहे।