फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में थायराॅयड जांच ठप, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बुधवार को थायराॅयड जांच की मशीन खराब होने की वजह से जांच नहीं हो सकी। ओपीडी में आने वाले मरीजों को डॉक्टर ने जांच तो लिखी लेकिन मशीन खराब होने की वजह से जांच नहीं हो पाई। चिंता की बात यह है कि मंडलीय अस्पताल में ही महिला अस्पताल से महिलाओं को जांच के लिए भेजा जाता है। ऐसे में मशीन खराब होने की वजह से दोनों अस्पतालों में आने वाले मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में प्रमुख अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि मशीन बनाए जाने के लिए संबंधित इंजीनियर को सूचना दी जा चुकी है। जल्द ही मशीन बन जाएगी और पहले की तरह जांच की सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें