फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संदिग्ध फर्मों के तीन साल के रिकॉर्डों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोडीनयुक्त कफ सिरप की बड़े पैमाने पर जालसाजी का खुलासा होने के बाद जो फर्में जांच के दायरे में हैं, अब उनका तीन साल का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। ऐसे एक, दो नहीं बल्कि 124 फर्में हैं, जिनकी रांची के पते वाली शैली ट्रेडर्स से मिले होने की पुष्टि हुई है। अब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम नए सिरे से संदिग्ध फर्मों को नोटिस देने की तैयारी है। कफ सिरप की जालसाजी का खेल पिछले तीन साल से चल रहा था। इसमें 124 फर्मों के नाम पर करीब 100 करोड़ से अधिक का सिरप खपा दिया गया है। एक ओर जहां खाद्य, सुरक्षा, औषधि प्रशासन की टीम जांच कर रही है, वहीं दूसरी ओर एसआईटी भी मामले से जुड़े लोगों की परत-दर परत खोलने में लगी है। पिछले सप्ताह खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की एडिशनल कमिश्नर रेखा चौहान के नेतृत्व में जांच करने वाली अधिकारियों की टीम ने 124 फर्मों की सूची तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें