कोपागंज। कस्बा चौक पर बुधवार शाम साढ़े तीन बजे साड़ी की दुकान से साड़ी चोरी करते तीन महिलाएं पकड़ी गईं। दुकान मालिक को जब लहंगा नहीं दिखा तो खोजबीन की। बैठाकर पूछताछ किया तो महिला ने साड़ी के अंदर से निकाल फेंक दिया। अभी गहमा गहमी चल ही रही थी कि दूसरा दुकानदार साड़ी खोजते हुए आ गया। जैसे ही पुलिस पहुंची महिला ने साड़ी निकाल कर दुकान में फेंक दी। साड़ियों के गायब होने की खोजबीन की जा रहा था ।वही पुलिस तीनों को थाने ले गयी जिस दुकान से साड़ी चोरी हुई दोनों दुकानदार भी गए। पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। संवाद