फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तीन वाहनों को सीज किया, 10 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी। रोडवेज बस स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। तीन वाहनों को सीज करने के साथ ही 10 का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन क्षेत्र में अनधिकृत रूप से खड़े और संचालित वाणिज्यिक वाहनों की जांच की गई। निजी वाहनों के वाणिज्यिक उपयोग के मामलों को भी विशेष रूप से चिह्नित किया गया। बताया कि किसी भी वाणिज्यिक वाहन का सड़क पर संचालन तभी तक वैध है, जब उसके पास मान्य फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और बीमा हो। कार्रवाई के दौरान आरएम रोडवेज परशुराम पांडेय और एआरएम रोडवेज विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें