फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंची तीन ट्रक उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में उत्तर पुस्तिकाओं की खेप पहुंच चुकी है। शनिवार की देर शाम उत्तर पुस्तिकाओं से लदी ट्रक जीजीआईसी परिसर में पहुंचा। करीब तीन लाख कॉपियां जिले में पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए जिले में कुल 239 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,61,789 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 84,570 छात्र (42,556 बालक व 41,891 बालिका) शामिल हैं। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 77,219 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, जिसमें 35,164 बालक व 42,055 बालिकाएं शामिल हैंं। बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार नहीं हो सकी है। डीआईओएस ने शिक्षकों से परीक्षा ड्यूटी के लिए परीक्षा केंद्रों का विकल्प मांगा है। सभी प्रधानाचार्यो को पत्र जारी किया गया है कि हर हाल में सात फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा करा लें। बोर्ड के निर्देश के बाद सभी कॉलेज प्रैक्टिकल की परीक्षा कराने में जुटे हैं। सीसीटीवी की निगरानी में सुचितापूर्ण पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया है।

-

वर्जन ...

परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, डीबीआर, छात्रों के लिए पेयजल की व्यवस्था, प्रकाश, शौचालय आदि की व्यवस्था करने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया है। कक्ष निरीक्षकों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी चल रही है। -राजीव रंजन मिश्र, डीआईओएस जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें