महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग के तीन छात्रों का चयन एकल प्रदर्शनी के लिए किया गया है। राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से छात्रों को कला के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए गए हैं। विभाग के विद्यार्थी सूरज बली वर्मा, आजाद कपूर और रोहित सोनकर को राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदर्शनी लगाए जाने की स्वीकृति दी गई है।