इंटर डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो टूर्नामेंट में काशी की शिवन्या मिश्रा, राज्ञना मिश्रा और मोहम्मद अफजल ने बेहतरीन फुर्ती दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, श्रेया तिवारी ने रजत पदक अपने नाम किया। आदर्श ताइक्वांडो अकादमी की ओर से हुई इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने दिया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर आयोजन समिति और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज में ये ताइक्वांडो गेम कराया गया जिसमें कई जिलों के खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। आयुष मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का बड़ा माध्यम है। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस और आत्मरक्षा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. केएन पांडेस, प्रबंधक रत्नाकर चौबे आदि मौजूद रहे।