69वीं राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम घोषित कर दी गई है। सीनियर वर्ग की अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में वाराणसी की तीन खिलाड़ियों सुरम्या पाठक, शिवांगी पांडेय और रितिका पटेल का चयन यूपी टीम में हुआ। तीनों वाराणसी के विकास इंटर काॅलेज की छात्राएं हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में एक से पांच फरवरी तक खेली जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह ने बताया कि रितिका पटेल के पिता बाइक मिस्त्री हैं। शिवांगी और सुरम्या पाठक के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। तीनों खिलाड़ी डॉ. आशा सिंह की देखरेख में परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में प्रवीण कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं। इस साल कॉलेज के 24 बालक-बालिका वर्ग के राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।