फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दो दिन में सपा से तीन लोग ले चुके हैं नामांकन के लिए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नामांकन के दूसरे दिन सपा से एक और दावेदार ने पर्चा खरीदा है। इसके पहले सीटिंग सांसद अफजाल अंसारी और उनकी बड़ी बेटी नुसरत अंसारी के नाम से एक दिन पहले ही चार-चार सेट में पर्चे खरीदे गए थे। सपा से नामांकन पत्र खरीदने वाले जगत मोहन बिंद शहर के बड़ी बाग निवासी हैं। वह हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। साथ ही सपा के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय बिंद समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सपा से पर्चा लिया है। शीर्ष नेतृत्व का निर्देश जैसा होगा मैं वैसे ही करूंगा। यदि अफजाल अंसारी चुनाव लड़ते हैं तो वे उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें