फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sun, 13 Mar 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत
विज्ञापन
मंडुवाडीह, चोलापुर और फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र के सदर बाजार निवासी अरबी खान (30) शुक्रवार की रात 12 बजे अपने दोस्त नौशाद समेत दो लोगों के साथ बाइक से लोहता बाजार जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक के बावजूद तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहे के पास पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ऑटो से टकरा गई। क्षेत्रीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अरबी को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
दूसरी घटना चोलापुर के धरसौना त्रिमुहानी की है। महदा गांव के रहने वाले आर्मी से अवकाश प्राप्त जयेंद्र का बेटा मनीष (17) इंटरमीडिएट की परीक्षा देने आयर स्थित एक कॉलेज गया था। शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौटते समय धरसौना त्रिमुहानी पर शहर की ओर जा रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। उसने भी हेलमेट नहीं लगाया था। वह दो भाइयों में छोटा था। 
विज्ञापन

तीसरी घटना फूलपुर बाजार की है। क्षेत्र के खालिसपुर निवासी सतीश कुमार (40) शनिवार की शाम धंगल के साथ बाइक में पेट्रोल भराने पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। फूलपुर त्रिमुहानी पर ही जौनपुर से आ रहे कंटेनर से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि धंगल घायल हो गए। सतीश गजोखर स्थित बनारस इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में गार्ड थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें