फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे भी हो रही लूट: खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर सरेराह लूट लिए तीन लाख रुपये और बाइक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 31 Dec 2023 03:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लंका थाना क्षेत्र के नुआंव स्थित स्टील प्रोडक्ट की एक फर्म में सोनू यादव कैश कलेक्शन का काम करता है। शुक्रवार की शाम पांच बजे के लगभग बाइक सवार सोनू यादव नटिनियादाई मंदिर के समीप पहुंचा था। तभी उसे बाइक सवार पांच लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए रोका। पांचों ने सोनू को कैंट थाने ले जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठाया।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई मंदिर के समीप खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर स्टील प्रोडक्ट फर्म के कर्मचारी से तीन लाख रुपये और बाइक लूटने वाले पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान पत्रकारपुरम सिकरौल के राधेश्याम मास्टर बाबा, चोलापुर थाना के अहिरौली के अभिजीत कुमार मिश्रा और विकास कुमार मिश्रा, चंदौली के सकलडीहा थाना के मनीयारपुर के राजीव पाठक और आजमगढ़ के तरवां थाना के बड़कापुर तरवा के राज सिंह के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से तीन लाख 630 रुपये, तीन बाइक और सात मोबाइल बरामद हुए हैं। पांचों को शनिवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी खुद को पत्रकार बता रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

लंका थाना क्षेत्र के नुआंव स्थित स्टील प्रोडक्ट की एक फर्म में सोनू यादव कैश कलेक्शन का काम करता है। शुक्रवार की शाम पांच बजे के लगभग बाइक सवार सोनू यादव नटिनियादाई मंदिर के समीप पहुंचा था। तभी उसे बाइक सवार पांच लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए रोका। पांचों ने सोनू को कैंट थाने ले जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर बैठाया। कुछ दूर जाने के बाद तीन लाख रुपये से भरा बैग और उसकी बाइक छीनकर पांचों आरोपी सोनू को बाइक से उतार कर भाग गए।

डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि भुक्तभोगी सोनू यादव ने घटना की जानकारी शिवपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना के आधार पर शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में दरोगा पंकज सिंह और अमित कुमार यादव की टीम सक्रिय हुई। तकरीबन 13 सीसी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद से रात लगभग 2:55 बजे पांचों आरोपियों को चांदमारी अंडरपास के पास से पकड़े गए। सरेराह डकैती की घटना को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले शिवपुर थानाध्यक्ष व उनकी टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

 

पैसे के बंटवारे के समय पकड़े गए आरोपी

 

पुलिस के अनुसार डकैती की इस घटना का मास्टर माइंड राधेश्याम मास्टर बाबा है। उसे पता था कि कैश कलेक्शन का काम करने वाले सोनू के पास रोजाना शाम के समय पांच-दस लाख रुपये रहते हैं। उसने अपने तीन साथियों और ऑटो चालक विकास के साथ सोनू यादव की गतिविधियों की रेकी की और वारदात को अंजाम देने के लिए नटिनियादाई मंदिर के समीप का स्थान चुना। सोनू से नकदी और बाइक छीने जाने की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी तो पांचों चांदमारी-भोजूबीर रोड स्थित चाय की एक दुकान पर काफी देरी तक रुके रहे। देर रात पैसे के बंटवारे के लिए चांदमारी अंडरपास के पास इकट्ठा हुए तो शिवपुर थानाध्यक्ष रवि शंकर त्रिपाठी ने फोर्स के साथ छापा मार कर उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें