वाराणसी। कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। रविवार को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में 3 मरीजों के मिलने के साथ ही चितईपुर में 3 महिलाओं और दो पुरुषों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीएचयू अस्पताल में भर्ती पहाड़ी गेट रोहनिया निवासी 22 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के मुताबिक रविवार को अलग-अलग जगह से3 320 लोगों की जांच की गई जबकि 440 9 लोगों की रिपोर्ट मिली है। बताया कि मिर्जामुराद, सुंदरपुर, चितूपुर, चुरामन पुर, हंस नगर कॉलोनी,तपोवन शिवपुर, गोपाल विहार कॉलोनी, भेलूपुर, लहरतारा नई बस्ती में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल 89 मरीज होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य और तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल 16926 मरीजों में अब 16043 के डिस्चार्ज 272 के मौत के बाद 611 एक्टिव मरीज है।