वाराणसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से काली माता मंदिर से आजमगढ़ रोड तथा पांडेयपुर से रिंग रोड तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत बाधक बन रहे बिजली के पोल और लाइनों को भूमिगत करने के लिए मंगलवार को तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पांडेयपुर उपकेंद्र के 11 केवी पहड़िया फीडर, दौलतपुर उपकेंद्र के 11 केवी कुंती विहार फीडर तथा लेढूपुर उपकेंद्र के 11 केवी आशापुर फीडर पर लाइन शिफ्टिंग और चार्जिंग का कार्य किया जाएगा। ब्यूरो