उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में परिवार के तीन लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को भी इस बारे में सूचना दे दी है।
गाजीपुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अकलाख, उनकी पत्नी और उनकी बच्ची की मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और थाने ले आई। आरोपी ट्रक चालक का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच में जुट गई है।