बीएचयू अस्पताल में बुधवार को शल्य चिकित्सा के जनक और आयुर्वेद के आचार्य सुश्रुत की जयंती पर आयोजित सीएमई में वक्ताओं ने सर्जरी से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व (सेवानिवृत्त) प्रो. आनंद कुमार, प्रो. एसएस मिश्रा, प्रो. डीएन पांडे को आचार्य सुश्रुत सम्मान से नवाजा गया। सीएमई में एमएस प्रो. कैलाश कुमार ने सर्पदंश के मामलों में उपचार पर अपनी बात रखी। उन्होंने सर्पदंश की समयबद्ध पहचान, प्राथमिक उपचार, आधुनिक चिकित्सा प्रबंधन एवं जनजागरूकता के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. पीके गोस्वामी, प्रो. एसके भारतीय, प्रो. पीएस उपाध्याय आदि मौजूद रहे।