मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा महाश्मसान नाथ का तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव 23 से मार्च शुरू होगा। पहले दिन रुद्राभिषेक और आरती होगी। दूसरे दिन पूजन व रात में जागरण होगा। इसी दिन सुबह 11 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया है। अंतिम दिन महाआरती के बाद नगर वधुएं बाबा को नित्यांजलि देंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता एवं मंदिर के व्यवस्थापक गुलशन कपूर ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर नव निर्माण की वजह से आयोजन मंदिर प्रांगण में ही होगा। उन्होंने भक्तों से समय से सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ही कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। संवाद