फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए तीन जोड़े, एक ही मंडप में लिए सात फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कंडेय महादेव मंदिर कैथी स्थित रैन बसेरे में बुधवार को सर्वजातीय सामूहिक विवाह हुआ। इसमें तीन जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह के प्रतिनिधि एडवोकेट रवि प्रताप सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान की तरह है। इस अवसर पर उनके साथ उमेश गिरी, पंकज गिरी और गौरव गिरी सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह उनका चौथा सामूहिक विवाह कार्यक्रम है। समिति पिछले काफी समय से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने की जिम्मेदारी उठा रही है। विवाह संपन्न होने के बाद विदाई के समय सभी जोड़ों को उपहार स्वरूप आवश्यक गृहस्थी के सामान दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें