दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत बृहस्पतिवार को तीन भवनों की नापजोख की गई। सत्तार मार्केट के आगे तीन भवनों की नपाई की गई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में पांच के आसपास ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की योजना बनाई गई है। मुनादी के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में बताया जा रहा है। कई लोग रजिस्ट्री कराने यहां आए हैं। अब तक 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री कराई गई है। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में प्रतिदिन 15 से 20 लोग पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। जिनकी शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से दालमंडी इलाके में मुनादी कराई जा रही है।