फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सऊदी अरब जा रहे युवक के साथ लूटपाट करने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सऊदी अरब जाने के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे आजमगढ़ निवासी युवक को लोहता क्षेत्र में लोहरापुर अंडरपास के समीप ऑटो चालक और दो यात्रियों ने मारपीट कर लूट लिया। प्रकरण में मंगलवार को लोहता थाने की पुलिस ने शिवपुर क्षेत्र के कादीपुर के जीशान अली व ध्रुव कुमार गुप्ता और नेपाली बाग, अहिराना गली निवासी मोनू उर्फ विजय यादव को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से लूटा गया मोबाइल, 1315 रुपये, विदेशी करेंसी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, हवाई यात्रा का टिकट, एटीएम कार्ड और एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के नराव निवासी विनोद चौहान ने बीते सात जनवरी को लोहता थाने में तहरीर दी। बताया कि उसे सऊदी अरब जाना था। वह चार जनवरी की रात 10:30 बजे कैंट रोडवेज से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए एक ऑटो में सवार हुआ। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। वह लोग उसे बाबतपुर एयरपोर्ट ले जाने के दौरान रास्ते में ऑटो मोड़कर लोहरापुर अंडरपास की ओर ले गए। इसके बाद तीनों उसे मारपीट कर उसका सब कुछ लूट लिए। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दरोगा आदित्य कुमार सिंह, लल्लन यादव व विशाल सिंह की टीम गठित कर जांच शुरू की गई। कैंट रोडवेज से कचहरी के बीच लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से ऑटो को चिह्नित किया गया। ऑटो के चिह्नित हो जाने पर मुखबिरों की मदद से तीनों आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें