चुनार पुलिस द्वारा हेरोईन के साथ पकड़े गए तीन आरोपी । स्रोत- पुुलिस
चुनार। पुलिस ने रविवार की देर शाम मेडिया तिराहे के पास से बोलेरो सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 38 ग्राम हेरोइन (साढ़े सात लाख अनुमानित कीमत) बरामद किया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि मेड़िया तिराहे के पास से बोलेरो सवार तीन आरोपी अरुण निवासी रेनू सागर मोड़ ककरी थाना अनपरा जिला सोनभद्र, बबलू व अरविंद निवासी ककरी मोड़ थाना अनपरा जिला सोनभद्र को 38 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। वाहन को आर्म्स एक्ट में सीज कर दिया गया।