अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सोमवार को लखनऊ में पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर बीतीरात फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के घटना की जानकारी दी। उन्होंने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने और खुद और बेटी डॉ. पल्लवी पटेल को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। अपना दल कमेरावादी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कृष्णा पटेल ने पुलिस महानिदेशक को दिए ज्ञापन में बताया कि उन्हें विधान परिषद सदस्य से जान का खतरा है। कृष्णा पटेल ने बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, तब से जान-माल पर खतरे की साजिशों को बढ़ा दिया गया है।