Varanasi News: पास-पड़ोस के लोगों का कहना है कि कुछ घरों में कैमरों में रात में करीब दो बजे के आसपास कुछ सीसीटीवी फुटेज में दिखे हैं, जिसको पुलिस की क्राइम टीम लेकर गई है। फिलहाल पुलिस को सूचना दी गई है।
वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र के दो मकानों में चोरों ने धावा बोला। एक मकान से तो बैरंग लौटे, जबकि दूसरे मकान से नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण उठा ले गए। घर में कैमरा लगे होने के बावजूद चोरी हो जाने से लोग सहम गए है। इसकी सूचना लालपुर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
लालपुर के सोएपुर निवासी शिक्षक दंपति विनय त्रिपाठी व विशालाक्षी देवी के बंद मकान को चोरों ने खंगाल डाला। घर में अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद सहित सभी आभूषण चोर ले उड़े। विनय धर्मापुर में संस्कृत शिक्षक के रूप में तैनात हैं जबकि उनकी पत्नी विशालाक्षी देवी चोलापुर राजकीय में शिक्षक हैं।
गर्मियों की छुट्टी होने पर परिवार सहित 5 जून को गांव सुरेरी जौनपुर चले गए थे। उन्होंने घर पर कैमरा लगवा रखा था, जिसकी मोबाइल फोन से निगरानी कर रहे थे। शनिवार को कैमरा अचानक ब्लैंक दिखने लगा तो उन्हें शक हुआ। वह जौनपुर से भागे-भागे घर कर आए तो मकान की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
कमरे का सारा दरवाजा तोड़कर घर में रखे 50 हजार नगद व पत्नी के सभी आभूषण चोर उठा ले गए। आभूषण के विषय मे कोई जानकारी नहीं दे पाए, लेकिन पांच लाख के ऊपर के ही गहने रहे। उन्ही के पड़ोस में रहने वाले राकेश पांडेय के मकान को भी चोर घुसे, लेकिन वहां उनके हाथ कुछ लग नहीं सका।