फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीयर की दुकान पर चोरों ने बोला धावा, सीसी कैमरा तोड़ा, चुराए साढ़े तीन लाख रुपये

Mon, 25 Jul 2022 01:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के नगवा-सामने घाट मार्ग पर स्थित बीयर की दुकान पर बीती रात बेखौफ चोरों ने धावा बोला। पीछे की दीवार तोड़कर दुकाने में घुसे चोरों ने सीसी कैमरा तोड़ दिया। जमकर बीयर गटकी फिर कैशबॉक्स को तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये लेकर निकल गए। दुकान में चोरी होने की सूचना पर सोमवार सुबह दुकान संचालक हेमंत यादव मौके पर पहुंचा।

विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगाला और मामले की छानबीन में जुट गई। हेमंत के मुताबिक, दो दिन बैंक में अवकाश होने के कारण बीयर की बिक्री का सारा पैसा दुकान में रखा था। रविवार और शनिवार को बिक्री भी अधिक हुई थी।

बीयर शॉप का लाइसेंस कृष्णा नगर सामनेघाट निवासी हेमंत की मां स्वभावती देवी के नाम से है। बीयर शॉप में काम करने वाले चार वर्कर दुकान से सटे बगल वाले कमरे में सो रहे थे। बारिश होने के कारण देर रात दीवार तोड़ते समय उन्हें कोई आवाज सुनाई नहीं पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें