बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता सेमरी गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन मकानों में चोरी कर घटना को अंजाम दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई। गांव निवासी रिंकू सिंह के मकान में रखे बक्सों आदि को तोड़कर उसमें रखा नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इसी रात मैनेजर सिंह के बंद पड़े मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर उसमें चोरी का प्रयास किया गया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार किसी कार्य से अन्य जनपद गए हुए हैं। जबकि गांव निवासी दुखहरन गुप्ता के घर में घुसकर नगदी समेत चांदी का जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया। थानाध्यक्ष अजय पाल ने मामले में तहरीर नहीं मिली है। फिर हाल मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद