फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे से इन बातों का होगा खुलासा: सामने आएगी विवादित स्थल की वास्तविकता, इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट

Fri, 04 Aug 2023 10:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करीब 15 दिनों तक चलेगा। जिसमें कई हकीकत सामने आ सकती है। विवादित स्थल की वास्तविकता क्या है? विवादित स्थल के नीचे जमीन में क्या सच दबा हुआ है? ज्ञानवापी में बने गुंबद कब बनाए गए? तीनों गुंबद कितने पुराने हैं?
विज्ञापन
ज्ञानवापी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। करीब 15 दिन तक चलने वाले सर्वे से कई हकीकत सामने आ सकती है। विवादित स्थल की वास्तविकता क्या है? विवादित स्थल के नीचे जमीन में क्या सच दबा हुआ है? ज्ञानवापी में बने गुंबद कब बनाए गए? तीनों गुंबद कितने पुराने हैं?

यह भी पढ़ें- Gyanvapi Survey: अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, सुनवाई आज, सर्वे रोकने की मांग

इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट

- वैज्ञानिक जांच में देखा जाएगा कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया।

- पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच होगी।

- तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे। 

- सभी तहखानों की जांच व उसकी सच्चाई। 

- इमारत की दीवारों पर मौजूद कलाकृतियों की सूची बनेगी। कलाकृतियों की उम्र और प्रकृति का पता लगाया जाएगा।

- इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता भी लगाया जाएगा।

- इमारत के विभिन्न हिस्सों और संरचना के नीचे मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं की जांच की भी जांच होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें