वाराणसी। बिजली निगम की ओर से वरुणापार इलाके में हाईटेंशन तार बदलने के लिए शनिवार को कादीपुर, नार्मल स्कूल सहित अन्य फीडरों पर काम किया जाएगा। इस वजह से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जब तक काम चलेगा, तब तक कांशीराम आवास, कादीपुर, जय दुर्गा नगर, शिवपुर मार्केट, वीडीए कॉलोनी, कुंदन नगर, इंद्रपुर आदि क्षेत्रों में बिजली कटी रहेगी। ब्यूरो