वीडीए की ओर से दो टाउनशिप विकसित की जा रही हैं। इनके 14 गांवों में प्लाॅटिंग पर रोक लगाई गई है। इनमें गंजारी टाउनशिप में क्रिकेट स्टेडियम के आसपास गंजारी, हरसोस, सुइचक, विरभानपुर, भईदपुर, शिवसागर, हरपुर, हरदसपुर गांव है। इसके अलावा मढ़नी टाउनशिप में मढ़नी, शंकरपुर, नेवादा, जाहलूपुर परगना, बभनपुरा, गौराकला में प्लाॅटिंग नहीं होगी। इसके लिए निबंधक कार्यालय को वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की ओर से पत्र भेजा गया है ताकि कोई भी जमीन की रजिस्ट्री न करा सके। इन इलाकों में भूमि अधिग्रहण की पूरी कार्ययोजना तैयार की गई है। रिहायशी टाउनशिप विकसित होने से इसका फायदा यहां की जनता को मिलेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास अर्बन टाउनशिप स्पोर्ट्स सिटी और मल्टी लेवल पार्किंग तैयार करने को मंजूरी मिली है। इसक लिए कई बिल्डर आगे आ रहे हैं।