वाराणसी। लोक निर्माण विभाग की ओर से पुलिस लाइन से संदहा रोड तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में बाधक बन रहे पोल और विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए रविवार को लेढ़ूपुर उपकेंद्र के आशापुर फीडर से सुबह 9 बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान पहाड़िया, श्रीनगर, आशापुर, अमानपुर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है। ब्यूरो