फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी-टब भरकर रख लें: वाराणसी के शहरी इलाकों में आज से 24 घंटे तक नहीं होगी पेयजल आपूर्ति, ये है वजह

Tue, 21 Nov 2023 04:12 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों में 21 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे से 22 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 22 नवंबर को चार बजे तक आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
नल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी इलाकों में 21 और 22 नवंबर को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इसका असर पांच लाख की आबादी पर पड़ेगा। लिहाजा, जलकल ने पानी भंडारण की सलाह दी है।

जलकल के सचिव सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि शहरी इलाकों में 21 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे से 22 नवंबर को अपराह्न बाद चार बजे तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। 22 नवंबर को चार बजे तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। हालांकि नलकूप चालू रहेंगे। इससे पेयजल का गंभीर संकट नहीं आएगा। सिस वरुणा पेयजल योजना प्रायरिटी वन के तहत मरम्मत कार्य होना है। भेलूपुर स्थित डब्ल्यूटीपी के दो सीडब्ल्यूआर की मरम्मत कराई जाएगी। आम जनता से पानी भंडारण की अपील की गई है। महमूरगंज, कोतवाली, भेलूपुर सहित शहर के अन्य इलाकों में सतर्कता बरतनी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें