वाराणसी। कार्डियाबकॉन सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार 29 से 31 मार्च तक बीएचयू के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र सभागार में होगा। वाराणसी के साथ ही देश के विभिन्न जगहों से 300 से अधिक चिकित्सक भाग लेंगे। हृदय रोग के साथ ही मधुमेह, गुर्दा रोग से जुड़ी बीमारियों के कारण और उपचार पर मंथन किया जाएगा। प्रभारी डॉ. आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि 29 मार्च को दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल करेंगे। ब्यूरो