बीएचयू में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीजी में दाखिले की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उन्हें दाखिले का एक और मौका मिल गया है। विश्वविद्यालय ने 3-4 सितंबर को मॉपअप राउंड चलाने का निर्णय लिया है।
पीजी में 8500 सीटों पर दाखिले होने हैं। वर्तमान में 1000 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हो पाया है। पूर्व में अलॉटमेंट की संख्या 28 अगस्त को शाम छह बजे के बाद पता चल जाएगी। 29 अगस्त को खाली सीटों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद दो दिन तीन-चार सितंबर को मॉपअप राउंड चलाया जाएगा।
पांच सितंबर को मेरिट जारी की जाएगी। 6 सितंबर को सीट अलॉटमेंट और फीस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को समय दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि मॉपअप राउंड में इच्छुक व अर्ह अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय में उपस्थित होना होगा।