बीएचयू में बृहस्पतिवार को इस साल की पहली एकेडमिक काउंसिल बैठक होगी। दोपहर 3 बजे सभी विभागों के अध्यक्ष महामना हॉल में पहुंचेंगे। इस बैठक में 21 एजेंडों पर सहमति बनेगी। स्टूडेंट फीडबैक सिस्टम, कलेक्शन और विश्लेषण के लिए छात्र प्रतिक्रिया समिति की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा। चार वर्षीय कोर्स कार्यक्रम में लेटरल एंट्री के लिए एनईपी समन्वय प्रकोष्ठ की सिफारिशों पर विचार होगा। स्नातकोत्तर कोर्स के ढांचे के लिए एनईपी समन्वय प्रकोष्ठ की सिफारिशों पर बातचीत होगी। पूर्णकालिक पीएचडी शोधार्थियों को अंशकालिक पीएचडी शोधार्थियों में बदलने के संबंध में समिति की रिपोर्ट को रखा जाएगा। सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश पर रिपोर्ट प्रस्तुत होगी। इसके अलावा संबद्ध कॉलेज आर्य महिला पीजी कॉलेज में भूगोल को मेजर कोर्स की मान्यता दिलाने, पांच संकायाें की बैठक की सिफारिश, पीएचडी दाखिले से जुड़ी समस्याओं आदि से जुड़े एजेंडे रखे जाएंगे।