फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में निष्कासन वापसी की मांग करने पहुंचे छात्र से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में कुलपति कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को निष्कासन वापसी की मांग को लेकर पहुंचे एक छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। वह कुलपति से मिलने पर अड़ा रहा। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने किसी तरह मामला शांत कराया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र प्रशांत का निष्कासन हुआ था। कुलपति कार्यालय पहुंचकर उसने बताया कि उस पर एक मुकदमे की वजह से निष्कासन हुआ था। वर्तमान में उसे आरोप मुक्त कर दिया गया है। इसकी जानकारी ज्ञापन से वह केंद्रीय कार्यालय में चुका है, फिर भी सुनवाई नहीं हुई। प्रशांत के साथ नोकझोंक की सूचना पाकर कुछ छात्र भी जुट गए। चेतावनी दी कि न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें