चिरईगांव। लोकसभा चुनाव के समय खटाखट और फटाफट की रट लगाकर लोगों को गुमराह करने वाले अब दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे लोगों को सजग रहने की जरूरत है। ये बातें प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने शनिवार को सरायमोहना में भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान कहीं। उन्होंने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के सरायमोहाना, हिरामनपुर, उदयपुर आदि गांवों में लोगों को सदस्यता दिलाई। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि संजय सिंह, प्रकाश राजभर, गौरव सिंह, श्याम कार्तिक मिश्रा, कमलेश मौर्या और धर्मेंद्र पटेल मौजूद रहे। संवाद