फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
माई भारत युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज सोमवार को नशा मुक्त युवा–विकसित भारत राष्ट्रीय संकल्प समारोह और युवा कनेक्ट कार्यक्रम हुआ। इसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य विशेश्वर सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। इस अवसर पर माई भारत के उपनिदेशक विकास कुमार सिंह ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। संचालन विद्यालय के शिक्षक हिमांशु तिवारी ने किया। मौके पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें