फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दुनिया देख रही है भारत की विविधता में एकता की शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. सीएसआर मूर्ति ने कहा कि आने वाला समय भारत का है। जी-20 की अध्यक्षता ने भारत को संपूर्ण विश्व में एक नई पहचान दी है। देशभर में होने वाले जी-20 के आयोजन विश्व को भारत की विविधता में एकता के साथ ही सामर्थ्य को भी प्रदर्शित कर रहे हैं। वह बीएचयू के राजनीति विज्ञान विभाग में युवा विद्वानों की दो दिवसीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। प्रो. गुलशन सचदेवा ने कहा कि भारत को जो जी-20 की अध्यक्षता मिली है। यह कहीं ना कहीं हमारे लिए खुद को विश्व में स्थापित करने का मौका भी है। गोवा विश्वविद्यालय के प्रो. राहुल त्रिपाठी ने कहा कि हर क्षेत्र में भारत लीडर की तरह उभर रहा है। डॉ. स्वस्ति राव ने पॉलीक्राइसिस के वर्तमान युग की ओर ध्यान आकर्षित किया। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। नौ सत्रों में 60 शोध छात्रों ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिव्या रानी ने दिया। स्वागत डॉ. शुभा राव ने किया। आयोजन में डॉ. श्रुति दुबे एवं डॉ. बगिशा सुमन ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें