पांडेयपुर के राय साहब बगीचे के पास शुक्रवार को आटो सवार महिला की चेन चोरी हो गई। पीड़िता के अनुसार आटो में सवार एक महिला ने चेन काट ली। पीड़िता ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मढ़वा लमही निवासी पूनम यादव अपने बच्चे रानू को पांडेयपुर स्थित निजी अस्पताल ले गई थी। पीड़िता के अनुसार लौटते समय राय साहब के बगीचे के पास उसकी चेन काट ली गई। उसके बगल में एक महिला ने उल्टी का बहाना बनाकर गले से चेन काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त मार्ग पर लगे सीसी कैमरों को खंगाला। पीड़िता कर पति महेंद्र सिंह यादव सेना में चेन्नई में तैनात है।