फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान जवाद की आहट से बदला मौसम, छाए बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मई में यास, सितंबर में गुलाब और अब जवाद तूफान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान जवाद का असर वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में देखने को मिल सकता है। दो दिन तक तेज हवा संग बारिश की संभावना है। शनिवार दोपहर धूप के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। बादल छाए रहे और हवा में नमी देखने को मिली। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से तूफान उठा है। पूर्वांचल में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां गरज चमक के साथ तेज रफ्तार हवा चलने और बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की संभावना ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। उनका कहना है कि अगर बारिश होगी तो खेतों में तैयार धान की फसल को ज्यादा नुकसान होगा, जो कटाई के लिए तैयार है। फूलपुर के किसान ओम प्रकाश ने बताया कि एक बीघा में बैगन लगाने के लिए खेत तैयार कर लिया है। बारिश हुई तो खेत में पानी जमा होने से पौधे लगाना मुश्किल होगा। इटहि के किसान रोशन ने बताया कि खेतों में मटर की बुआई हो चुकी है। बारिश होने से परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें