फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-रावण का युद्ध इतिहास में सर्वदा जीवित रहेगा : महंत अवधेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल भारत संस्थान एवं पातालपुरी सनातन धर्म रक्षा परिषद की ओर से पातालपुरी मठ में चल रहे श्रीराम परिवार गाथा में मंगलवार को संतों व विद्वानों के बीच विमर्श हुआ। मुख्य गाथाकर जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि राम ने रावण का अंतिम संस्कार करवाकर शत्रु के मृत शरीर और मानवता को उचित सम्मान दिया। बीएचयू की डॉ. मृदुला जायसवाल ने कहा कि आज दुनिया अगर युद्ध में भी नैतिकता की बात करती है तो उसका स्रोत भारत की संस्कृति और उसके महानायक राम का इतिहास ही है। महंत अवधेश दास ने कहा कि राम-रावण का युद्ध इतिहास में सर्वदा जीवित रहेगा। क्योंकि यह धर्म और अधर्म की लड़ाई थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव ने कहा कि युद्ध में भी नैतिकता का पालन का संदेश भारतीय संस्कृति देती है और भारतीय संस्कृति के स्रोत राम हैं। इस मौके पर डॉ. कवींद्र नारायण, महंत प्रभुराम दास, शैलेंद्र शुक्ल, डॉ. अर्चना भारतवंशी, डॉ. धनंजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें