पंचायत चुनाव की मतदाता सूची को दुरुस्त कर इसका अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। इस दौरान डुप्लीकेट वोटर हटाने का कार्य जारी है। जिला पंचायत के 40, प्रधान के 694, बीडीसी के 1007 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1327 पदों पर चुनाव होगा। सूची में 17.53 लाख मतदाता हैं। 694 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए 850 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 27 मतदान केंद्र संवेदनशील और 75 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। 2592 मतदेय स्थल हैं। 28 जोनल मजिस्ट्रेट और 105 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।