वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शनिवार को विकसित भारत 2047: राष्ट्र का बदलता भविष्य पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने अपने पुस्तक में की गई विकसित भारत की परिकल्पना की बातें साझा कीं। विकसित भारत की दिशा में बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग के प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रो. अजीत कुमार शुक्ल, डॉ. आयुष कुमार के संपादन में इस पुस्तक का प्रकाशन हुआ। कुलपति ने कहा कि यह पुस्तक एक दृष्टि है, जो भारत को 2047 तक एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में देखने की परिकल्पना करती है। वर्ष 2047 में भारत का लक्ष्य न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से भी मजबूत होना है। अतिथियों का स्वागत संकायाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार शुक्ल एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में प्रो. कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ. आयुष कुमार, प्रो. अशोक कुमार मिश्र, प्रो. कृपा शंकर जायसवाल, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो