काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने मंगलवार को विवि परिसर स्थित डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास का निरीक्षण कर यहां चल रहे मरम्मत कार्य और प्रगति का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने मरम्मत कार्य गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूरा करने का दिशा निर्देश भी दिया। इससे शोधार्थियों को समय से छात्रावास का कमरा आवंटित किया जा सके। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रभारी अभियंत्रण विभाग प्रो. राकेश तिवारी, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. अंबरीष राय, संपत्ति अधिकारी डॉ. एसएन सिंह, सुरक्षा अधिकारी हेमन्त मिश्र मौजूद रहे।