फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में रात में लाइब्रेरी पहुंचे कुलपति, जानीं सुविधाओं की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू के केंद्रीय पुस्तकालय स्थित साइबर लाइब्रेरी में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी शुक्रवार की देर रात 10.45 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने किताबों, पांडुलिपियों के रखरखाव के साथ ही छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था के बारे में खुलकर बातचीत की। शुक्रवार रात 10.45 बजे कुलपति साइबर लाइब्रेरी अध्ययन केंद्र पहुंचे। यहां पुस्तकालयाध्यक्ष ने विद्यार्थियों की अध्ययन संबंधी आवश्यकताओं, वर्तमान व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। कुलपति ने इस दौरान छात्रों के लिए बेहतर, सुविधाजनक,अनुकूल अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करने की बात कही। बढ़ती छात्र संख्या के कारण अध्ययन स्थल का विस्तार और आधुनिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। कुलपति ने विश्वविद्यालय कार्य विभाग के प्रोफेसर इंचार्ज को साइबर लाइब्रेरी अध्ययन केंद्र के पहले तल को जल्द से जल्द तैयार कराने को कहा। इसके लिए दिन-रात (डे-नाइट) शिफ्ट में को कहा। उन्होंने मौके पर मौजूद पुस्तकालयाध्यक्ष से साइबर लाइब्रेरी अध्ययन केंद्र के शेष भाग, केंद्रीय पुस्तकालय के पुराने भवन के सेक्शन के कक्षों में एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें