फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लगातार 4 मैच जीतकर अंतिम आठ में पहुंची विद्यापीठ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ की टीम अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय रग्बी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में लगातार 4 मैच जीतकर अंतिम आठ (क्वार्टर फाइनल) में प्रवेश कर लिया है। यह प्रतियोगिता कलिंगा विवि ओड़िशा में खेली जा रही है। विद्यापीठ की टीम ने अपने पहले मैच में एलएनआईपीई, ग्वालियर को, दूसरे मुकाबले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि, आगरा को, तीसरे मैच में भूपाल नोबल्स विवि, उदयपुर (राजस्थान) को हराया। चौथे मुकाबले में मोहनलाल सुखादिया विवि, राजस्थान को मात देकर लगातार जीत दर्ज की। टीम में अरिहंत सिंह अत्रि (कप्तान), आनंद, बृजेश, बृज, शुभम, संगम, अखिलेश, विशाल, शिव, निखिल, मनीष, हरिओम, सात्विक, सौरभ, आशुतोष, ईशु, हकीम, सौरभ, अंकित, अभिषेक, मन्नू एवं सर्वश्रेष्ठ शामिल हैं। वहीं, टीम के कोच अवनीश पाल हैं। उपलब्धि पर विवि के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, प्रो. ब्रजेश सिंह, डॉ. उर्जस्विता सिंह, कु. बीना, डॉ. राधेश्याम राय ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें