संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संस्कृतविद्या विभाग, श्रमणविद्या संकाय की ओर से रविवार को भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता परेड और सांस्कृतिक समारोह हुआ। इसमें छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल के विग्रह पर माल्यार्पण के बाद हुआ। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा पर वक्तव्य दिए। कार्यक्रम अध्यक्ष संकाय प्रमुख और विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद ने सरदार पटेल के राष्ट्र सेवा और एकीकरण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने को कहा। नोडल अधिकारी डॉ. रविशंकर पांडेय और समन्वयक डॉ. अरुण कुमार शामिल रहे। इस दौरान डॉ. बालेश्वर झा, डॉ. सूर्यभान कुमार, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. मुकेश कुमार मेहता, नीतू यादव और छात्र प्रतिनिधि शिवम मौर्य मौजूद रहे।