फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 765 के विवाह का लक्ष्य, 398 जोड़ों का हो चुका विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वाराणसी में कुल 765 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य है। लग्न के अनुसार विवाह का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। वाराणसी में अब तक 398 जोड़ों का विवाह हो चुका है। समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे ने बताया कि अब भी पंजीकरण जारी है। अविवाहित, विधवा के अलावा तलाकशुदा भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। विवाह के लिए निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांगजन अभिभावक की पुत्री, दिव्यांग कन्या को प्राथमिकता मिलेगी। इसके अलावा इस योजना का लाभ प्रदेश के उन सभी परिवारों को मिलेगा, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो और कन्या की आयु 18 एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक है। प्रत्येक जोड़े पर एक लाख खर्च किए जाएंगे हैं। जिसमें 60,000 कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किया जाएगा और 25,000 की विवाह संस्कार सामग्री वर-वधू को विवाह के समय उपलब्ध करवाई जाएगी है। इसके अलावा 15 हजार रुपये आयोजन में खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें