फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामलीला में नारद मोह और क्षीरसागर की झांकी ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर। श्री रामलीला समिति, शिवपुर की ओर से रामलीला प्रांगण में चल रही रामलीला में शनिवार की रात नारद मोह, देव स्तुति, आकाशवाणी और क्षीरसागर की भव्य झांकी का मंचन किया गया। लीला का शुभारंभ नारद जी की तपस्या से हुआ। घमंड में आकर नारद जी द्वारा कामदेव को चुनौती देना और फिर भगवान विष्णु से सुंदर रूप मांगने का प्रसंग देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। भगवान द्वारा नारद जी को वानर रूप देना और स्वयंवर में नारद मोह भंग होना, इस दृश्य पर खूब तालियां बजीं। इसके बाद देवताओं द्वारा की गई स्तुति, आकाशवाणी होना कि अवध में श्रीराम का जन्म होगा और क्षीरसागर में भगवान विष्णु के शेषशय्या पर विराजमान होने की जीवंत झांकी ने सभी का मन मोह लिया। बारिश के बावजूद देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें