फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भजनों की मधुर तान से गूंजा सुबह-ए-बनारस का मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुबह-ए-बनारस के मंच पर युवा कलाकार सुहानी शुक्ला का गायन हुआ। उनके साथ तबले पर डॉ. अमित ईश्वर और संवादिनी पर डॉ. पंकज शर्मा ने संगत दी। राग भैरव में विलंबित एक ताल में निबद्ध बंदिश राघव राजा राम... से गायन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल में निबद्ध जागो मोहन प्यारे... सुनाया जिसे सुनकर श्रोता झूम उठे। इसके बाद उन्होंने भावपूर्ण भजन मेरो मन राम ही राम रटे गाया। कार्यक्रम का समापन झूला की प्रस्तुति हे मैया झूले चनन झुलनवा... से हुआ। योग साधिका डॉ पूर्णिमा मिश्रा ने कलाकार को प्रमाणपत्र प्रदान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें